Move to Jagran APP

फोटो : 7, 14, अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ

अपर जिलाधिकारी रामभरत तिवारी ने किसानों से धान क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक धान की फसल लाने का आह्वान किया। वह मंगलवार दोपहर एक बजे नवीन मंडी में धान खरीद के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। कहा कि किसान धान की फसल को सुखाकर सरकारी धान क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक लाएं। उन्होंने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने विधिविधान से पूजन कर एवं धान की फसल की पहली तौल कर धान खरीद का शुभारंभ किया। मंडी स्थापित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की। इस दौरान मंडी सचिव उदयवीर सिंह के मुताबिक तहसील क्षेत्र में कुल 2

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:44 PM (IST)
फोटो : 7, 14, अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ
फोटो : 7, 14, अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ

जागरण संवाददाता, बिलासपुर : अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी ने किसानों से धान क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक धान की फसल लाने का आह्वान किया। वह मंगलवार दोपहर एक बजे नवीन मंडी में धान खरीद के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। कहा कि किसान धान की फसल को सुखाकर सरकारी धान क्रय केंद्रों पर अधिक से अधिक लाएं।

loksabha election banner

उन्होंने क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने विधिविधान से पूजन कर एवं धान की फसल की पहली तौल कर धान खरीद का शुभारंभ किया। मंडी स्थापित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों से आवश्यक जानकारी हासिल की।

इस दौरान मंडी सचिव उदयवीर सिंह के मुताबिक तहसील क्षेत्र में कुल 28 धान क्रय केंद्र बनाए हैं, जिसमें दो आरएफसी, एक पीसीएफ, दो पीसीयू, एक एसएफसी, एक नेफिट, एक भारतीय खाद्य निगम समेत कुल आठ क्रय केंद्र नवीन मंडी समिति में बनाएं गए हैं। उपजिलाधिकारी डॉ राजेश कुमार, पीसीयू के जिला प्रबंधक सुभाष चंद्र गोयल, समाजसेवी संतोष सिंह सोखी, तराई खाद्य संघ के चेयरमैन सुनील गुप्ता, अजरुन सिंह गिल, जगजीत सिंह गिल, रमेश गंगवार, विनोद जैन, गुरवचन सिंह, निशान सिंह, राजेश यादव, तरुण गोयल आदि मौजूद रहे।

स्वार: मंगलवार को तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के पीसीएफ भोट वक्काल, दूंदावाला, पीपलसाना, धनौरी, खेमपुर, हरदासपुर कोठरा, समोदिया, लखीमपुर, रहमतगंज, मीरापुर मीरगंज, रजानगर, बिहारीनगर, पिपलिया जट, महाराजपुर, मानपुर, केंद्रीय उत्तर प्रदेश महुनागर के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।केंद्रों पर कांटा-वाट एवं बारदाना समेत किसानों के बैठने के लिए पंडाल को चेक किया।उन्होनें कहा कि क्रय केन्द्रों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है।अगर किसी किसान को केन्द्र पर कोई समस्या आती है तो शीघ्र अवगत कराए, जिससे की किसान की समस्या का समाधान किया जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.