Move to Jagran APP

रामपुर विजय महासभा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : देवेंद्र

रामपुर विजय महासभा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता देवेंद्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 10:51 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:04 AM (IST)
रामपुर विजय महासभा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : देवेंद्र
रामपुर विजय महासभा को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : देवेंद्र

जागरण संवाददाता, रामपुर : भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को राम विहार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में प्रदेश मंत्री चौधरी देवेंद्र सिंह ने कहा कि ज्वालानगर में रजा टेक्सटाइल स्थित ज्वाला क्लब में 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रामपुर विजय महासभा होगी। इसमें नगर विधानसभा के 428 बूथों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जी-जान से जुट जाएं।

loksabha election banner

जिला प्रभारी डॉ.चंद्र मोहन ने कहा रामपुर विजय महासभा को सफल बनाने के लिए युवा, किसान, पिछड़ा, महिला, अनुसूचित सभी मोर्चे सहभागिता करेंगे। सभी मोर्चे अपने-अपने बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में पदाधिकारियों के साथ भाग लें। कहा सभी लोग मोदी और योगी जी की जनहित योजनाओं से खुश हैं। 18 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में रामपुर विजय महासभा में लोग शामिल होंगे।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मोर्चे, जिले और मंडल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस कार्यक्रम में नगर विधानसभा के सभी समाज के लोगों की भागीदारी होनी चाहिए।

जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा इस कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सभी लोग रामपुर विजय महासभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

इस मौके पर मुंशी राम कश्यप, हरेंद्र सिंह जाटव, सतेंद्र नागर, जुगेश अरोड़ा, सुरेश गंगवार, हंसराज पप्पू, अकाश सक्सेना, मोहन लोधी, राजीव मांगलिक, बीना भारद्वाज, रोहिताश मौर्य, नीलम गुप्ता, मदन सिंह, प्रताप सिंह चौहान, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.