गाजियाबाद व हल्द्वानी भी.. केंटर की चपेट में आकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, चार घायल
केंटर की चपेट में आकर कार हाईवे के बीचों-बीच बने।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर (रामपुर): केंटर की चपेट में आकर कार हाईवे के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
गाजियाबाद की आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रेम प्रकाश सागर पत्नी रुकमणी, भाई देवेंद्र कुमार सिंह व रणविजय सिंह के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने हल्द्वानी आया था। गुरुवार को सवेरे वे लोग वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। इसी बीच मुल्लाखेड़ा गांव के पास सामने से आ रहे केंटर की झपट कर को लगी। जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। इस दौरान उसमें सवार चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर आसपास के तमाम लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कार को सीधा किया। उपचार के बाद घायल किसी तरह अपने गंतव्य को रवाना हो गए। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार यादव के अनुसार उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।