Move to Jagran APP

प्रभु शरण में त्यागकर जाएं छल-कपट : भैया लाल

प्रभु शरण में त्यागकर जाएं छल-कपट भैया लाल

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 10:37 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 10:37 PM (IST)
प्रभु शरण में त्यागकर जाएं छल-कपट  : भैया लाल
प्रभु शरण में त्यागकर जाएं छल-कपट : भैया लाल

जागरण संवाददाता, रामपुर : श्री राम सतसंग मंडल न्यास की ओर से मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमदभागवत कथा चल रही है। कथा व्यास संत भैया लाल शुक्ला ने कहा कि भक्त और भक्ति से मिलने भगवान स्वयं आते हैं। बुद्धि से कपट, व्यवहार से छल और वासनाओं से छिद्र किया जाता है। कपट वह है, जो छिपाया जाता है। कहा बाहर कुछ और अंदर कुछ और यह कपट है। इन्हें त्यागकर ही प्रभु की शरण में जाना चाहिए। इस दौरान सभी ने जमकर गुरु के जयकारे लगाए, जिससे आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती हुई। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

loksabha election banner

पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने बताया कि कथा सात नवंबर तक रोजना सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और शाम को तीन से छह बजे तक चलेगी, इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर धर्म लाभ कमाएं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कथा सुनने मात्र से ही सभी तीर्थों का फल प्राप्त हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को भागवत कथा जरूर सुननी चाहिए।

इस मौके पर आचार्य श्याम शुक्ल, देवव्रत शुक्ल, पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा, रामऔतार रसिक, विष्णु सरन अग्रवाल, मधु, राधा, वत्सल, मयंक, सुधा, नीलम, अनीता, मधु अग्रवाल, सुमन, नीलम अग्रवाल, दिनेश, प्रदीप अग्रवाल, उमा, ऊषा, राधा, मधु, मंजू, मिथलेश, शांति शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.