Move to Jagran APP

आंधी से गिरी धान की फसल, किसान परेशान

रामपुर: गुरुवार रात को आई आंधी किसानों की तैयार धान की फसल पर कहर बनकर टूटी। त

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:10 PM (IST)
आंधी से गिरी धान की फसल, किसान परेशान
आंधी से गिरी धान की फसल, किसान परेशान

रामपुर: गुरुवार रात को आई आंधी किसानों की तैयार धान की फसल पर कहर बनकर टूटी। तेज हवाओं के चलने से फसल गिर गई, जिससे किसानों को नुकसान हुआ है। पिछले दिनों हुई बरसात से किसानों की धान की फसल अच्छी हो रही थी। सभी किसान अपनी फसल के पकने का इंतजार कर रहे थे। फसल जब पकने को तैयार हो रही थी तो ऐसे में आई आंधी ने किसानों के दिल की धड़कनों को तेज कर दिया। किसानों की सरबती धान की प्रजाति चावल की सबसे बेहतरीन एवं सबसे जल्द तैयार होने वाली प्रजाति है। समय पूरा हो जाने के कारण चावल की यह बेहतरीन प्रजाति पूरी तरह से कटने के लिए तैयार है। आंधी आने से जिन किसानों ने यह प्रजाति लगाई हुई थी, उनको नुकसान हुआ है। अब फसल जमीन पर बिछ जाने से किसान उसको जल्द काट भी नहीं पाएगा और फसल खराब होना शुरू हो जाएगी। किसानों ने प्रशासन से ऐसे में मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि फसल नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए।

loksabha election banner

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी ने बताया कि फसलों को दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान पर सरकार की ओर से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए सर्वे कराया जाएगा। किसानों की बात

रात को अचानक आई आंधी से धान की फसल गिर गई, जिससे बहुत नुकसान हुआ है। इस वर्ष अच्छे मौसम के चलते अच्छी फसल होने की उम्मींद थी, लेकिन अब फसल के गिरने से बेहद नुकसान हुआ है।

कलुआ अली। इस वर्ष अच्छी बरसात हुई जिससे हमारी धान की फसल भी अच्छी हुई। अब फसल कटने को तैयार ही थी कि आंधी से गिर जाने के कारण बहुत नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रशासन को मदद करनी होगी।

इमरान। चावल की सबसे बेहतरीन प्रजाति सरवती होती है, यह सबसे पहले पककर तैयार हो जाती है। इस समय हमारी यह फसल तैयार है, आंधी और बरसात से फसल के गिरने के कारण नुकसान हुआ है।

राजपाल यादव। पकी हुई फसल के गिरने से किसानों को बहुत नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रशासन को किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देना चाहिए। किसान पूरी तरह से अपनी इन्हीं फसलों पर निर्भर थे, लेकिन अब परेशानी हो रही है।

विपिन शर्मा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.