Move to Jagran APP

हाईवे पर साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

धमोरा शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 09:50 PM (IST)
हाईवे पर साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत
हाईवे पर साइकिल सवार किशोर को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, मौत

जागरण संवाददाता,धमोरा : शहजादनगर थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल चला रहे किशोर की मौत हो गई। मृतक शहजादनगर थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव निवासी धनीराम का 15 साल का बेटा कृष्णपाल था। वह रविवार को साइकिल से धमोरा गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में ओवरब्रिज पर चढ़ते समय तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह साइकिल समेत नीचे गिर गया। कार उसे रौंदती हुई निकल गई। हादसे के बाद वहां भीड़ लग गई। सूचना पर शहजादनगर थाना पुलिस पहुंच गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी मं भिजवा दिया। तब तक मृतक के स्वजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देख चीख पुकार मच गई। किशोर माता-पिता का इकलौता बेटा था। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिल गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश की जाएगी। सड़क हादसे में युवक घायल धमोरा : टाटा मैजिक वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघा नगला गांव निवासी रामौतार का भांजा पवन यादव पुत्र चंचल यादव है। वह ग्राम कोयली में अपनी ननिहाल में रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। रविवार की सुबह वह साइकिल से जा रहा था। शंकरपुर के सामने पीछे आ रही टाटा मैजिक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर स्वजन मुरादाबाद ले गए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.