चलती ट्रेन से युवक को फेंका, हालत गंभीर
जासं, रायबरेली : रायबरेली-लखनऊरेलखंड पर गंगागंज रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार सुबह ट्र
जासं, रायबरेली : रायबरेली-लखनऊरेलखंड पर गंगागंज रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार सुबह ट्रेन में सफर कर रहे युवक को धक्का मारकर गिरा दिया गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। किस ट्रेन में उसके साथ वारदात हुई, इसका पता नहीं चल सका है।
मूलरूप से बलिया जिले के नगवागई, अख्तेयारपुर निवासी संतोष ¨सह पुत्र कल्पनाथ ¨सह ट्रेन में सफर कर रहा था। संतोष ठीक से बता नहीं सका कि वह बलिया से दिल्ली जा रहा था या फिर वापस आ रहा था। उसने बताया कि ट्रेन में कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। फिर अचानक उन्हीं में से एक ने उसे लात मार दी। वह डिब्बे में गेट के पास खड़ा था। अचानक हमला होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा। फिर उसे कुछ भी होश नहीं है। संतोष पुलिस को गंगागंज रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। इंस्पेक्टर सचिन गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।