चौदह दिन बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं
संसू, लालगंज (रायबरेली) : चौदह दिनों से लापता युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों
संसू, लालगंज (रायबरेली) : चौदह दिनों से लापता युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर युवक की हत्या कर शव गायब कर देने की आशंका जताते हुए मामले का शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहसराय मजरे सैंबसी का है। गांव निवासी रामखेलावन का कहना है कि उसका भतीजा ¨पटू (21) 8 अक्टूबर से घर से लापता है। गांव की ही एक महिला ने ¨पटू पर उसकी पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को दिया था। रामखेलावन ने आरोपित महिला पर अन्य चार लोगों के साथ मिलकर उसके भतीजे की हत्या कर शव गायब कर देने का संदेह जताया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को नामजद शिकायती पत्र देते हुए उसके भतीजे का पता लगाने की गुहार लगाई है।