संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति हिरासत में
रायबरेली : सलोन कोतवाली क्षेत्र के माता मेडुली गांव में सोमवार को घर मेंसंदिग्ध परिस्थितियों में एक
रायबरेली : सलोन कोतवाली क्षेत्र के माता मेडुली गांव में सोमवार को घर मेंसंदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश मिली। मायके पक्ष के लोग पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। मुकदमा अभी नहीं दर्ज किया गया है।
सलोन देहात स्थित माता मेडुली गांव के शिवकुमार सरोज पुत्र राम दुलारे की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व भदोखर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा परमानपुर निवासी शिवनाथ की पुत्री राजकुमारी (35) के साथ हुई थी। शादी के लगभग सात साल गुजरने के बाद उन्हें एक बेटी हुई। दोनों की शादीशुदा ¨जदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। रविवार को शिवकुमार अपनी ससुराल परमानपुर गया था। ससुर शिवनाथ ने घर के राशन के लिए एक बोरी धान और गेहूं देकर उसे भेजा था। बताते हैं कि शाम को शराब के नशे में धुत होकर शिवकुमार घर पहुंचा। फिर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। शिव कुमार ने अपनी पत्नी राजकुमारी को पीट दिया। इसके बाद वह अपनी एक वर्षीय पुत्री प्रिया को लेकर कस्बे के आशियाना नगर अपनी बहन विमलेश के घर चला गया।
सोमवार सुबह पांच बजे शिव कुमार अचानक अपने घर पहुंचा। वह घर के दूसरे दरवाजे से घुसा और कच्ची दीवार तोड़कर कमरे में पहुंचा। फिर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना ग्रामीणों ने यूपी-100 पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस को मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। कमरे के अंदर चाकू और उसी के समीप जमीन पर कोई रस्सी या कपड़े का टुकड़ा जलाया गया था। पुलिस को भी कमरे से फांसी का फंदा नहीं मिलने से मृतका के पति पर शक गहराता गया। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
करीब एक घंटे बाद मृतका के मायके पक्ष से मां बिटाना, भाभी मंजू पहुंच गई और शव के पास दहाड़े मार कर रोने लगी। दोनों ने राजकुमारी की हत्या का आरोप उसके पति पर लगाया है। कोतवाली प्रभारी अनिल ¨सह ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सत्यता का पता चलेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका के पति शिवकुमार को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य ¨बदुओं पर भी जांच की जा रही है। बेटी को लेकर दरवाजे पर सोया था
मृतका राजकुमारी के पति शिव कुमार ने बताया कि रविवार शाम को जब पत्नी से कहासुनी हुई तो वह अपनी पुत्री प्रिया को लेकर दरवाजे पर चारपाई पर सो गया। जब सुबह वह उठा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बगल वाले कमरे से गया, तब उसने देखा कि राजकुमारी का शव छत की सरिया में साड़ी से लटका था।