Move to Jagran APP

'बनारस देख लेव अयोध्या देख लेव़, सब मंदिरन कय दशा बदल गय'

रायबरेली जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे गांवों में राजनीतिक चर्चाएं भ

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 12:42 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 12:42 AM (IST)
'बनारस देख लेव अयोध्या देख लेव़, सब मंदिरन कय दशा बदल गय'
'बनारस देख लेव अयोध्या देख लेव़, सब मंदिरन कय दशा बदल गय'

रायबरेली : जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे गांवों में राजनीतिक चर्चाएं भी बढ़ गई है। मतदाता अपने अपने पक्ष के दावेदारों के लिए बातों बातों भिड़ जा रहे हैं। गुरुवार को डीह के अटावां गांव में एक अलाव पर कुछ लोग बैठे थे। चुनावी चर्चा शुरू हुई तो रामशरन सिंह ने कहा आखिर इस सरकार ने क्या नहीं किया। बनारस देख लेव अयोध्या देख लेव सब मंदिरन कय दशा बदल गय। हर घर का राशन मिलत अहै। तब तक टपाक से भोला सिंह ने बोल ही दिया कि दिन रात भर खेत की देखभाली करना पड़ रहा है। नहीं तौ खेत सब जानवर चर जाय। बेसहारा पशुओं से लोग परेशान हैं।

loksabha election banner

लालता सिंह ने कहा एक वर्ष से हमारे भाई वरासत के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। सुरेश सिंह ने कहा देखौ बिना मेहनत के खाय का न मिले। ये सब बड़कये नेता चोर चोर मौसेरे भाई हैं। एक नेता पर टिप्पणी करते हुए कहा देख लिया पांच साल तक सरकार मां रहिके मौज करें अब कहां थे कि ई सरकार गलत है। सतीश तिवारी ने कहा इस सरकार में गुंडा माफिया सब जेल मा है। अपराध करय के बरे सौ बार सोचय का पड़त है। इतने में चाय आती है सब कहते हैं यार जीतय हारय का है दुसरे का, लिया चाय पिया जाय। आगे देखा जाय की का होत अहै।

-------------------

महिला टोली एक-एक मतदाता को करें जागरूक रायबरेली : राही ब्लाक सभागार में महिला टोली की सदस्यों के साथ बीएसए ने बैठक की। उन्होंने सभी को बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एक-एक मतदाता को महिला टोली जागरूक करें। जिससे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिला टोली अन्य विभागों के गांव स्तर के कर्मचारियों का सहयोग लेते हुए अपने बूथ पर शत प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य पूरा करें। जिससे जिले को मतदान प्रतिशत में प्रथम पुरस्कार मिल सके। स्वीप कार्यक्रम के कोआर्डिनेटर स्वीप सहयोगी एसएस पांडेय ने बताया कि गांव स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वीसी सखी, पंचायत सहायक, मीना मंच की सुगमकर्ता महिला टोली का सहयोग करेंगे। दिनेश चौधरी, सतीश कुमार, अभिषेक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.