विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली : अमेरिका में लाखों की नौकरी छोड़कर शुरू किया मछली पालन, 23 तालाबों में हर साल कर रहे 600 टन उत्पादन

Published: Wed, 15 Jul 2026 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2026 03:03 PM (IST)

अमेरिका में लाखों की नौकरी छोड़कर सुजीत चौधरी रायबरेली में मत्स्य पालन के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। वे 23 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अमेरिका की लाखों की नौकरी छोड़कर भारत लौटे सुजीत चौधरी।

  2. रायबरेली में मत्स्य पालन से लाखों कमाकर बने ब्रांड एंबेसडर।

  3. 23 तालाबों से प्रतिवर्ष 500-600 टन मछली का उत्पादन।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। अमेरिका में लाखों की नौकरी छोड़ एक युवा जिले में मत्स्य पालन का ब्रांड एंबेसडर बन गया है। इस व्यवसाय से जुड़कर वह लाखों रुपये कमा रहा है। इसके साथ ही वह कई लोगों को इस क्षेत्र में रोजगार भी मुहैया करा रहा है। सुजीत चौधरी ने बताया कि वे मूल रूप से बस्ती के निवासी हैं।

उन्होंने साल 2005 में बीटेक की पढ़ाई पूरी और बाद में एक कंपनी के साथ जुड़ गए। साल 2007 में उन्हें कंपनी ने अमेरिका भेजा, जहां उन्होंने लगभग नौ वर्षों तक कार्य किया। उन्होंने बताया कि साल 2016 में वे भारत लौटे और नोएडा में एक साफ्टवेयर की शुरूआत की।

कोरोना महामारी के दौरान लोगों को दी नई दिशा

कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में कृषि आधारित उद्यम शुरू करने की दिशा में निर्णय लिया। इसी दौरान उन्होंने मत्स्य पालन क्षेत्र में निवेश करने का फैसला किया। सुजीत ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में महराजगंज के बल्ला में करीब 10 हेक्टेयर भूमि लीज पर लेकर मत्स्य पालन की शुरुआत की थी।

वर्तमान में वे इस क्षेत्र में 23 तालाबों के माध्यम से व्यावसायिक स्तर पर मछली उत्पादन कर रहे हैं। प्रतिवर्ष लगभग 500 से 600 टन मछली का उत्पादन और विपणन किया जाता है।