विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब UP में आधार कार्ड से मिलेगा राशन, अधिकारियों के लिए सरकारी आदेश जारी

Published: Mon, 23 Feb 2026 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2026 06:50 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में अब राशन कार्ड धारक आधार के माध्यम से भी राशन प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा मार्च से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता। रायबरेली। अब राशन कार्ड धारकों को आधार से भी राशन मिल सकेगा। इसके लिए शासन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया है। वितरण ई-पाश मशीन में इसका विकल्प दे दिया गया है। इस योजना से लोगों को सहूलियत होगी।

कई बार कार्ड नष्ट हो जाने या वितरण के समय न मिलने पर राशन नही मिल पाता। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस सुविधा का लाभ रोजी रोटी के लिए बाहर रह रहे लोगों को भी होगा, जिनके पास मौके पर राशन कार्ड नही होता है। यह योजना मार्च से लागू हो जाएगी।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार

शासन द्वारा लगातार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार किया जा रहा। राशन कार्ड को डिजिटल किया गया। घटतौली रोकने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू लगाया गया। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए हस्ताक्षर के बजाय ई-पाश मशीन में अंगूठा लगाने की व्यवस्था लागू की गई। राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए राशन कार्डों को आधार से लिंक किया गया।

Ration will be available through Aadhar card in UP (1)

इससे कई मृतक और आईटीआर भरने वालों के नाम काटे गए। राशन की कार्ड की सभी यूनिटों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। अब 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जनपद में करीब 1132 कोटेदार हैं। इसके अंतर्गत 554934 राशन कार्ड हैं।

राशन कार्ड धारक आधार से ले सकेंगे राशन

अब सभी राशन कार्ड धारक आधार से राशन ले सकेंगे। इसके लिए मुख्यालय द्वारा जिला पूर्ति कार्यालय को सूचित कर दिया गया है। अक्सर राशन कार्ड खो जाने या नष्ट हो जाने के चलते कार्ड धारक राशन से वंचित हो जाते हैं। रोजी रोटी के लिए बाहर रह रहे लोग भी आधार कार्ड नंबर बताकर राशन ले सकेंगे।

ज्यादातर बाहर रह रहे लोगों के पास राशन कार्ड नही होता है। इससे उन्हें वन नेशन कार्ड का लाभ नही मिल पाता है। अधिकतर लोग अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड रखते हैं। अब उन्हें इस योजना से राशन मिलने में आसानी होगी।

एक ही कार्ड पर परिवार के सदस्य अलग-अलग ले सकेंगे राशन

वन नेशन वन कार्ड से राशन कार्ड धारक भारत में कहीं भी राशन ले सकते हैं। अब कार्ड धारक दो बार में अलग-अलग स्थानों पर राशन ले सकेंगे। इसका सबसे अधिक फायदा रोजी रोटी के लिए बाहर रह रहे लोगों को होगा।

राशन कार्ड में दर्ज यूनिट अलग-अलग स्थानों पर दो बार में राशन ले सकेंगी। पहले एक ही स्थान पर एक ही बार में राशन मिलता था। इससे बाहर रह रहे लोगों को राशन कार्ड होने के बावजूद राशन खरीदना पड़ता था।

अगले माह से राशन कार्ड धारक आधार से भी राशन ले सकेंगे। इससे उन्हें सहूलियत होगी। वहीं राशन कार्ड की यूनिट की दो बार में अलग-अलग स्थानों पर राशन ले सकेंगी। -उबैदुर्रहमान, जिला पूर्ति अधिकारी