यूपी में सुसाइड से पहले की महिला की तस्वीर, ट्रैक पर गुमसुम बैठी रही...ट्रेन आई और दो टुकड़ों में बंट गया शरीर
रायबरेली में एक महिला रेल पटरी पर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान ...और पढ़ें
HighLights
रायबरेली में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत।
मृतक की पहचान उन्नाव की मीनाक्षी यादव के रूप में हुई।
हादसे से पहले खींची गई तस्वीर पर उठे सवाल।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। वह रेल पटरी के किनारे बैठी मानो मौत का इंतजार कर रही थी, तभी किसी ने फोटो खींच ली। कुछ देर बाद ट्रेन आई और महिला का शरीर क्षत-विक्षत शव में परिवर्तित हो गया।
सूचना पर जीआरपी वहां पहुंची और पास में पड़े मोबाइल से उसकी पहचान की। महिला उन्नाव के मौरावां के ग्राम लोहरामऊ की रहने वाली थी। वह क्यों और कैसे वहां पहुंची, जान देने का क्या कारण था...पुलिस इसी पड़ताल में जुटी है।
जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 4:30 बजे नीलांचल एक्सप्रेस बछरावां से रायबरेली की ओर जा रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पास मिले मोबाइल फोन से संपर्क कर उसके घर वालों को घटना की जानकारी दी गई।
महिला की पहचान मीनाक्षी यादव (35) पत्नी वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम लोहरामऊ, रानीखेड़ा, थाना मौरावां, जनपद उन्नाव के रूप में हुई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर आवागमन प्रभावित नहीं हुआ और ट्रैक क्लियर कर लिया गया।
फोटो खींचने वाला चाहता तो बच सकती थी जान
ट्रैक किनारे बैठी महिला की फोटो मौत के पहले की है, जो फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रही है। जिसको लेकर चर्चाएं भी होने लगी हैं।
लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने फोटो खींची थी। यदि वह तत्परता दिखाता तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन, फोटो खींचने वाले ने मानवता का धर्म नहीं निभाया।
यह भी पढ़ें- Train Cancelled: पटना-गया रेललाइन पर बाढ़ के पानी का डेरा, 7 सितंबर को भी कई मेमू ट्रेनें रद
