Move to Jagran APP

अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने ठोकी दावेदारी

रायबरेली : जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के ि

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 11:57 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 11:57 PM (IST)
अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने ठोकी दावेदारी
अध्यक्ष पद के लिए दो लोगों ने ठोकी दावेदारी

रायबरेली : जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के आम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो अधिवक्ताओं ने दावेदारी ठोकी है। इससे अब कार्यकारिणी के निर्विरोध चुने जाने की संभावना कम हो गई।

loksabha election banner

गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र प्रसाद यादव और सुशील कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। महामंत्री पद पर रमाकांत चौधरी और संतोष बहादुर ¨सह ने अपने-अपने पर्चे भरे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बद्री प्रसाद यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मौर्य, विश्वपाल ¨सह, संयुक्त मंत्री महेंद्र प्रताप ¨सह, अनिल कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा का निर्विरोध चुना जाना है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए ईश्वरदयाल श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र बहादुर ¨सह, रामेंद्र ¨सह, मोहित सिन्हा और सुरेश गिरि ने भी नामांकन किया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सगीर अहमद खां, सुशील कुमार शुक्ला, सुभाष ने नामांकन किया। मीडिया प्रभारी संतराम वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अन्य पद पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चुना जाना तय हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.