सूबे में नहीं सुधरे जेल के हालात, रायबरेली जेल से गवाहों को धमकी
रायबरेली जेल में पंकज हत्याकांड में उन्नाव जेल में बंद अंकित सिंह व डब्लू सिंह पर गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।
रायबरेली (जेएनएन)। बागपत जिला जेल में माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद भी प्रदेश की जेल में हालात सुधर नहीं रहे हैं। देवरिया, उन्नाव व बागपत जेल में प्रतिबंधित चीजें बरामद होने के बाद अब रायबरेली जेल से हत्याकांड के गवाहों को जान से मारने की धमकी मिली है।
रायबरेली जेल में पंकज हत्याकांड में उन्नाव जेल में बंद अंकित सिंह व डब्लू सिंह पर गवाहों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। यह लोग जेल से कॉल करके व व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर गवाहों की भी हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। रायबरेली में 25 जनवरी 2016 को मनिका सिनेमा के पास पंकज को 25 गोली मारी गयी थी।
जेल में बंद हत्यारोपी अंकित सिंह व डब्लू सिंह अब मृतक के भाई को जान से मारने दे रहे हैं। जेल से ही मृतक के भाई और गवाहों को व्हाट्सएप पर भेजा धमकी भरा मैसेज भेजा जा रहा है। बीडीसी सदस्य पंकज की हत्या 2016 में हुई थी। इस हत्याकांड की अब रायबरेली दीवानी में सुनवाई चल रही है।