कांग्रेस का इस बार मेगा शो, परिवार रहेगा साथ
रायबरेली सांसद सोनिया गांधी गुरुवार को नामांकन करेंगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गा
रायबरेली : सांसद सोनिया गांधी गुरुवार को नामांकन करेंगी। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद राबर्ट वाड्रा, नाती रेहान और नातिन मिराया भी मौजूद रहेंगी। पूजा और रोड शो के दौरान पूरा परिवार साथ रहेगा। नामांकन के वक्त राहुल, प्रियंका और राबर्ट ही उनके साथ नामांकन कक्ष तक जाएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के जनसंपर्क कार्यालय, जिसे केंद्रीय कार्यालय भी कहा जाता है, वहीं पर हवन-पूजन होना है। सुबह 10.30 बजे सोनिया और प्रियंका एक साथ यहां आएंगी। राहुल बुधवार को बिहार निकल गए। वह गुरुवार की सुबह सीधे केंद्रीय कार्यालय पहुंचेंगे और पूजा में शामिल होंगे। 11 बजे केंद्रीय कार्यालय से रोड शो शुरू होगा। हाथी पार्क, जेजे प्लाजा, दुर्गा मार्केट, डिग्री कालेज चौराहा पर गांधी-नेहरू परिवार के स्वागत अभिनंदन की तैयारी कांग्रेसीजनों ने की है। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने बताया कि सांसद के नामांकन में दस हजार से ज्यादा कांग्रेसीजन मौजूद रहेंगे। यहां के आमोखास सभी रोड शो में उनका स्वागत करेंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
एसपीजी डटी
सांसद के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी मुस्तैद दिखी। नामांकन कक्ष हो, कलेक्ट्रेट परिसर, रोड शो रूट या फिर केंद्रीय कार्यालय, सभी जगहों की रेकी एसपीजी द्वारा की जा चुकी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला भी उनके नामांकन को लेकर ला एंड आर्डर के लिए गंभीर है। डीएम और एसपी ने भी बुधवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।