Move to Jagran APP

धूमधाम से मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

रायबरेली : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित चौक पर नेताजी क

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:20 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:20 AM (IST)
धूमधाम से मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती
धूमधाम से मनी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

रायबरेली : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सिविल लाइंस स्थित चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों की ओर से माल्यार्पण किया गया। उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

सिविल लाइंस स्थित चौक पर भाजपा नेता अनीता श्रीवास्तव, राममोहन श्रीवास्तव, नवल किशोर वाजपेयी, कमलेश श्रीवास्तव, अमिता खुबेले, अजीत श्रीवास्तव, चंद्रलोचन श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विकास भवन में सीडीओ राकेश कुमार ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से अचलेश्वर बाजार में जयंती मनाई गई। इस मौके पर विजय विद्रोही, शकील राना, अहसन, ब्रजपाल ¨सह यादव, रमेश ¨सह आदि मौजूद रहे।

निकली प्रभात फेरी, खूब लगाए नारे

लालगंज: बैसवारा चेतना संघ के बैनर तले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। उपेंद्र सदन से निकली रैली कस्बे के नई बाजार, करूणा बाजार चौराहा, यशपाल कपूर मार्ग, आचार्य नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल प्राचार्य आवास पहुंची। इस मौके पर 46वी बटालियन आइटीबीपी कमांडेंट अभिजीत समैयार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, बीईओ सुरेश कुमार, प्राचार्य अरूण ¨सह, राजेश ¨सह फौजी, विश्वास बहादुर ¨सह, अवनेंद्र ¨सह, शिव प्रकाश पांडेय, गौरव शुक्ला, अवनेंद्र ¨सह, आशीष ¨सह सेंगर, सुरेश ¨सह मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

लालगंज : चित्रकला प्रतियोगिता में शिवांक, वैष्णवी, ज्योति साहू, रिशिका, ओमनी, प्रियांशी, सामान्य ज्ञान में नेहा, विशाल, नंदिनी, निबंध में विशाल, दीक्षा, ईशा, आस्था, वैष्णवी, कामाख्या को पुरस्कृत किया गया। रंगोली में अंशिका, दिव्या, श्रद्धा, आंशी, अनामिका, अंशिका, अर्चना, रूबीना, शालिनी व रजत को पुरस्कृत किया। अनुष्का, शिवांशी, वैष्णवी, कोमल, शिवानी, तनू, हर्षिता व मुस्कान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वाणिज्य कर अधिकारी कानपुर नितिन ¨सह, आजाद ¨हद फौज सेनानी शिव अधार ¨सह, शिक्षिका रत्ना मिश्रा, दीप्ति ¨सह समेत गायत्री परिवार की प्रेमा ¨सह को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.