Move to Jagran APP

स्थिर सरकार देश की जरूरत : झड़पिया

रायबरेली : मोदी का नेतृत्व देश चाह रहा है। स्थिर सरकार ही समय की मांग है, क्योंकि वर्तम

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:38 PM (IST)
स्थिर सरकार देश की जरूरत : झड़पिया
स्थिर सरकार देश की जरूरत : झड़पिया

रायबरेली : मोदी का नेतृत्व देश चाह रहा है। स्थिर सरकार ही समय की मांग है, क्योंकि वर्तमान सरकार की नीतियों और कार्यक्रम से विश्व के मानस-पटल पर भारत चमका है। देश तरक्की की ओर तेजी से बढ़ा है। शौचालय, आवास, बिजली और घरेलू गैस जैसी जरूरतें आम आदमी के दरवाजे तक पहुंची हैं। यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रभारी गोवर्धन झड़पिया ने बुधवार को कचहरी रोड़ स्थित एक पुराने कार्यकर्ता के घर पर 'अपना घर भाजपा का घर' कार्यक्रम के तहत एकत्र हुए पार्टीजनों के मध्य व्यक्त किए।

loksabha election banner

2002 में गुजरात में गृहमंत्री रहे गोवर्धन झड़पिया रायबरेली प्रवास पर थे। वे बछरावां विधायक राम नरेश रावत के संग कचहरी रोड स्थित सुशील शर्मा के घर पहुंचे। शर्मा 2004 से 2007 तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वहां उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं से मिलना सौभाग्य की बात है। सुखद पल होता है, जब जनसंघ काल के योद्धा मिलते हैं। हम अपने पुराने लोगों से मिलकर संगठन को बलशाली बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार रायबरेली में इतिहास लिखने की तैयारी करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देख पसंद कर रहा है। आगे भी इन्हीं का साथ चाह रहा है। उन्होंने 24 फरवरी को मन की बात, 26 को कमल ज्योति लाभार्थियों के घर दीपक जलाने की योजना, 28 को कार्यकर्ता संवाद और 2 मार्च को देश स्तरीय बाइक रैली की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने शर्मा के घर पर स्टीकर लगाया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर हलवासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय त्रिपाठी, जिला सह प्रभारी त्रयंबक तिवारी, महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, बुद्धीलाल पासी, अवधेश ¨सह, राजेंद्र चतुर्वेदी, जन्मेजय ¨सह, शरद, अनीता श्रीवास्तव, मोहित अग्रवाल, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, विजय ¨सह, शालिनी, वीरेंद्र ¨सह, प्रेम मिश्र, डॉ. धनन्जय ¨सह, कौशलेंद्र ¨सह, अनुराग त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, अविनाश शुक्ला, सत्येंद्र ¨सह, संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.