एसपी यादव फिर बने जेई संगठन के जिलाध्यक्ष
रायबरेली : शहर में कचेहरी रोड स्थित एक होटल में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संग
रायबरेली : शहर में कचेहरी रोड स्थित एक होटल में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में बिजली उपकेंद्र गोरा बाजार के जेई एसपी यादव को फिर से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कई अन्य पदों पर भी पुराने चेहरे को चुना गया।
संगठन की कार्यकारिणी में एसडीओ टाउन अमित कुमार श्रीवास्तव को संरक्षक, युद्धवीर को सचिव, उदेश कुमार को बिल सचिव, प्रगति अजय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शंभूनाथ को उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार मिश्र को प्रचार सचिव ओर प्रवीण कुमार पांडेय को लेखा सचिव चुना गया। पिछली बार जिले में विभाग का सिर्फ एक मंडल था। मगर, इस बार दो भागों में बांट दिए गए। इसलिए अलग-अलग मंडल अध्यक्ष और सचिव का भी मनोनयन हुआ। मुकेश कुमार भारती को मंडल प्रथम का अध्यक्ष और जय प्रकाश को सचिव बनाया गया। वहीं द्वितीय मंडल में अर¨वद ¨सह अध्यक्ष और जीशान अंसारी को सचिव के पद की जिम्मेदारी मिली। यह चुनाव प्रक्रिया मध्याचल सचिव डीके प्रजापति, लखनऊ जोन अध्यक्ष एसके प्रजापति, एसएन यादव की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई।