Move to Jagran APP

रायबरेली में कार्यकर्ताओं का आभार जताने बेटी प्रियंका संग आएंगी सोनिया गांधी

संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ बुधवार को रायबरेली आएंगी।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 10:13 PM (IST)
रायबरेली में कार्यकर्ताओं का आभार जताने बेटी प्रियंका संग आएंगी सोनिया गांधी
रायबरेली में कार्यकर्ताओं का आभार जताने बेटी प्रियंका संग आएंगी सोनिया गांधी

रायबरेली, जेएनएन। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ बुधवार को रायबरेली आएंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में नेताओं का कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। समझा जाता है कि इस बार राजनीतिक परिपाटी का नया रूप रायबरेली में देखने को मिलने वाला है। पांचवीं बार सांसद बनीं सोनिया गांधी चुनाव परिणाम के बाद इतनी जल्दी यहां कभी नहीं आईं, मगर इस बार वह अपनी बेटी के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए आ रहीं हैं।

loksabha election banner

रायबरेली में सुबह नौ बजे से देर शाम तक कार्यक्रम चलेगा, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक से मिलेंगी। सोनिया कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई भी करेंगी। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने बताया कि 12 जून को पूरा दिन सांसद सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा भुएमऊ गेस्ट हाउस में रहेंगी। क्षेत्र में भ्रमण का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। पूरा कार्यक्रम सोमवार को साझा किया जाएगा। 

फिर प्रियंका साथ

लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ सरेनी जनसभा में सोनिया और प्रियंका एक साथ मंच पर दिखीं थीं। पूरा चुनाव अकेले प्रियंका ने संभाला। उन्होंने ही नुक्कड़ सभा और जनसभा के जरिए अपनी मां के लिए वोट मांगे। इस बार जीत के बाद वह अपनी मां के साथ यहां आ रहीं हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.