छतोह में लगेगी पेपर मिल
रायबरेली : अमेठी संसदीय क्षेत्र के छतोह ब्लाक में रविवार को जनसभा के दौरान केंद्रीय कपड़ा
रायबरेली : अमेठी संसदीय क्षेत्र के छतोह ब्लाक में रविवार को जनसभा के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ने विकास के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। क्षेत्र की बदहाली पर स्थानीय सांसद को जिम्मेदार बताया। इसी बीच उन्होंने यहां पेपर मिल की सौगात दी। खादी ग्रामोद्योग के सहयोग से स्वरोजगार के लिए लोगों को विद्युत चालित चाक और मधुमक्खी पालन के लिए बॉक्स वितरित किए। साथ ही अमेठी संसदीय क्षेत्र के 20 हजार लोगों को निश्शुल्क कुंभ दर्शन कराने का वादा किया।
छतोह में जनसभा के दौरान पिछड़ेपन का मुद्दा स्थानीय नेताओं ने उठाया। फिर उन्होंने रोजगार, स्वरोजगार और विकास के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधा। बोलीं, छह दशक देश में शासन करने वालों ने विकास नहीं कराया। इलाज के लिए लोगों को आज भी कोसों पैदल जाना पड़ता है। छतोह की जनता के साथ वर्षाें से धोखा हो रहा है। यहां धान की उपज ज्यादा होती है। धान की भूसी से कागज बनाया जाता है। गोबर से भी कागज बनता है। सलोन, डीह और छतोह में गौशाला बनने जा रही हैं। इसलिए यहां पेपर मिल खोली जाएगी। खादी ग्रामोद्योग को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सलोन में आलू फैक्ट्री खुलेगी। इसमें पापड़, चिप्स आदि का उत्पादन होगा।
उन्होंने बताया कि स्थानीय महिलाएं पापड़ उद्योग से जुड़ने जा रही हैं। कुम्हार को विद्युतचालित चाक उपलब्ध कराया जा रहा है। अब उत्पादन क्षमता छह से सात गुना बढ़ जाएगी और आमदनी भी। किसानों को मधुमक्खी पालन उद्योग से जोड़ा जा रहा है। यह ऐतिहासिक काम अमेठी संसदीय क्षेत्र में पहली बार हुआ है।
जनसभा में एमएलसी दिनेश प्रताप ¨सह ने जिला पंचायत निधि से गौशालाएं बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक दल बहादुर कोरी, ब्लाक प्रमुख सुखबीर ¨सह, नगर पंचायत अध्यक्ष परशदेपुर विनोद कौशल, नपं अध्यक्ष प्रतिनिध नसीराबाद मो. हारून आदि मौजूद रहे।