वॉलीबाल और ताइक्वांडो में दिखाया दम
रायबरेली : स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) में प्रवेश के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी ट्र
रायबरेली : स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया (साई) में प्रवेश के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी ट्रायल हुआ। इसमें वॉलीबाल और ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया। हॉस्टल प्रभारी एसके राय ने बताया कि चयन सूची लखनऊ से जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि भारत सरकार से संचालित साई में हर साल चयन प्रक्रिया होती है। इसमें चयनित खिलाड़ी को आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाती हैं। इसमें 143 खिलाड़ियों ने आवेदन किया। मंगलवार को शारीरिक क्षमता देखी गई। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि कराया गया। वहीं दूसरे दिन खेल की विधा परखी गई। इसमें वॉलीबाल में खिलाड़ियों को दो ग्रुप मे विभाजित कर मैच कराया गया। प्रदर्शन के आधार पर अंक दिया गया। इस मौके पर जेबी ¨सह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोक्षदा, सुरेंद्र भंडारी, शिवम त्यागी आदि मौजूद रहे।