शक्ति एप के जरिए राहुल से सीधे संवाद करेंगे कांग्रेसी
जासं, रायबरेली : भुएमऊ गेस्ट हाउस में मंगलवार को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक
जासं, रायबरेली : भुएमऊ गेस्ट हाउस में मंगलवार को ग्राम पंचायत अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के त्रिस्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शक्ति एप के जरिये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से संवाद करने के बारे में बताया गया। साथ ही लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता के घर जनसंपर्क कर मोबाइल एप से जोड़ने के कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि रायबरेली का संगठन विकास के कार्यो को स्वयं निष्पादित करता है। साथ ही चुनाव में ऐतिहासिक जीत भी दिलाता है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति ये दर्शा रही है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस एक मजबूत संगठन है। कुछ दिनों में सांसद के साथ भी आप सबका संवाद कार्यक्रम कराया जाएगा। दिल्ली से आए अरुण कुमार और उनके साथियों ने शक्ति एप डाउनलोड करने के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल व संचालन उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा की संगठन के प्रत्येक कार्य में जिस तरह आप भागीदार बनकर कार्य कर रहे हैं, वह सराहनीय है।
इस अवसर पर गणेश शंकर पांडेय, पूर्व विधायक अशोक ¨सह, साहब शरण पासी, ओपी श्रीवास्तव, शिवकुमार पांडेय, रमेश शुक्ला, पराग रावत, मदन ¨सह, सुन्दरलाल निर्मल, अनूप वाजपेयी, मेंहदी हसन, सुरेश पासी, शिवानंद मौर्या, राजेश यादव, सुनील श्रीवास्तव, कमलेश चंद्रा, राकेश भदौरिया, निर्मल शुक्ला, रोहित ¨सह, अनवार खान, रामदास बहेलिया, शिवकरन तिवारी, लाल आस किरन प्रताप ¨सह, धर्मेद्र पाल, प्रमोद त्रिपाठी, नौसाद खतीब, अशोक ¨सह, राकेश ¨सह राना, प्रमेंद्र पाल ¨सह गुलाटी, अभय त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।