व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान : भाजपा
रायबरेली : भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि देश के वीर ज
रायबरेली : भाजपा के अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि देश के वीर जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। भारत इसका बदला लेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष यहां शहर के अस्पताल चौराहा के पास एक लॉन में आयोजित भाजपा के समरसता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जातिगत भेदभाव को मिटाकर प्रेम और सौहार्द बढ़ाना तथा समाज के सभी वर्गों, वर्णों के बीच एकता स्थापित करना ही समरसता है। हमेशा सभी को एक समान समझना चाहिए। कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप ¨सह, लोकसभा संयोजक अजय त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर वाजपेयी समेत अन्य पदाधिकारियों व नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विजय प्रताप ¨सह, जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर अनुभव कक्कड़, भाजपा नेता दिनेश त्रिपाठी, बुद्धीलाल पासी, राजेंद्र चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र ¨सह, जनमेजय ¨सह, अनीता श्रीवास्तव, मोहित अग्रवाल, विजय ¨सह आदि मौजूद रहे।