भरभराकर गिरी जर्जर मकान की छत दो बच्चों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर Raibareilly News
रायबरेली में एक मकान की छत ढही दो बच्चों की मौत एक गंभीर रूप से घायल।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 01:52 PM (IST)
रायबरेली, जेएनएन। जिले में एक जर्जर मकान की छत ढ़हने से सोमवार को तीन मासूम बच्चे दब गए। हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह है मामला
मामला जिले के अहियारायपुर का है। यहां सोमवार दोपहर एक जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें तीन मासूम दब गए। हादसे के वक्त घर में तीन बच्चे सुमित 5 व हर्षित 7 और शुभी मौजूद थी। तीनों मासूम घर में खेल रहे थे। मलबे में दबकर सुमित और हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मकान काफी पुराना और जर्जर था जिसकी वजह से बारिश में इसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें