सब्जी व फल की 46 किस्में मंडी शुल्क से हुईं मुक्त
लालगंज प्रदेश सरकार की ओर से सब्जी एवं फल की 46 किस्मों को मंडी शुल्क से मुक्त कर दिया
लालगंज : प्रदेश सरकार की ओर से सब्जी एवं फल की 46 किस्मों को मंडी शुल्क से मुक्त कर दिया गया है। अब इन किस्मों के व्यापार के लिए सिर्फ यूजर चार्ज देना होगा। जबकि इससे पहले व्यापारियों से ये दोनों शुल्क लिए जाते थे।
कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि आम, सेब, हरी मटर ,केला, अनार, पत्ता गोभी ,फूल गोभी, मुसम्मी, अंगूर, पपीता, तरबूज ,संतरा, बैंगन, खीरा, कद्दू, लौकी, गाजर, अरबी, अमरूद, मूली, पेठा वाला कद्दू, भिडी, परवल, करेला, किन्नू, खरबूजा, कच्चा कटहल, शकरकंद, लीची, आंवला, कुंदरू,
चीकू, नाशपाती, जिमीकंद, टिडा, बेर, आडू, हरी लोबिया, पका कटहल, खुबानी, ब्रोकली, सिघाड़ा आदि से मंडी शुल्क हटा दिया है। मंडी शुल्क के स्थान पर इनके व्यापारियों से वास्तविक मूल्य का 1 प्रतिशत यूजर चार्ज के रूप में लिया जाएगा। इसे व्यापारी को अधिकतम 15 दिनों में जमा करना होगा। अन्यथा ब्याज समेत वसूली होगी। सचिव ने बताया कि यह नियम 24 मई के बाद मान्य होगा।