मिशन शक्ति : प्रदेश में रायबरेली का दूसरा स्थान
मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्रवाई हरदोई जिले में हुई हैं
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:59 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:59 PM (IST)
रायबरेली : मिशन शक्ति अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्रवाई हरदोई जिले में हुई हैं। रायबरेली को दूसरा और लखीमपुर खीरी को तीसरा स्थान मिला है। गृह मंत्रालय द्वारा यह सूची जारी की गई है।
एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में 1761 एंटी रोमिया दल सक्रिय हैं। 112 और एंटी रोमियो दल ने 10609 लोगों से व 3392 अभिभावकों से शपथ पत्र लिया है। 596 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है। उत्तर प्रदेश में रायबरेली पुलिस का कार्रवाई के मामले में दूसरा स्थान है। यह गौरव की बात है। इसके लिए पुलिस टीम सराहना की पात्र है। आगे भी ऐसे ही कार्रवाइयां होती रहेंगी, ताकि आधी आबादी के साथ गलत बर्ताव करने वालों के हौसले पस्त हो जाएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें