छह साल बाद दंपती ने मानी दिल की बात
रायबरेली : मामला थाना लालगंज के चांदा टीकर का है। उपेंद्र कुमार का विवाह मोनू का पुरवा
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 12:16 AM (IST)
रायबरेली : मामला थाना लालगंज के चांदा टीकर का है। उपेंद्र कुमार का विवाह मोनू का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम निवासी रेनू पुत्री शिवभोला के साथ अप्रैल 2012 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद दोनों में अनबन हो गई और पत्नी मायके रहने लगी। जुलाई 2016 में पारिवारिक न्यायालय में विदाई व गुजारे का मुकदमा योजित हुआ। पक्षकार न्यायालय आते-जाते रहे। कई बार आपस में झड़प भी हुई। अपर जिला जज इफराक अहमद ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह वार्ता शुरू की। सुलह होने के उपरांत न्यायालय से ही दंपती की विदाई की। जिला जज वीके श्रीवास्तव व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक उपाध्याय ने दंपति को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें