एक नजर की खबरें
लालगंज में किया गया सफाई कर्मियों का सम्मान
सफाई कर्मियों का सम्मान
लालगंज : कस्बा स्थित एक कांप्लेक्स में पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। कोरोना काल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। सम्मानित होने वालों में जितेंद्र, सोनू, शक्तिमान, राजेंद्र, मुकेश, रामकरन शामिल रहे। (संसू)
अराजकतत्वों ने फाड़ी होर्डिंग ऊंचाहार : सपा के ब्लॉक प्रभारी बृजेश यादव ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लगी होर्डिंग अराजकतत्वों ने फाड़ दी है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। (संसू) पीआरडी जवानों का साक्षात्कार
बछरावां : इनडोर स्टेडियम में पीआरडी जवानों का साक्षात्कार लिया गया। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने ब्लॉक कमांडर, हवालदार मेजर, कंपनी क्वार्टर मास्टर, प्लाटून कंमाडर आदि पदों पर चयन के लिए यह आयोजन किया था। इसमें 230 पीआरडी जवानों ने भाग लिया। (संसू) नलकूपों के काटे गए कनेक्शन
गदागंज : बहरामपुर, नारायणपुर, बन्ना, इमिलिहा में बिजली उपकेंद्र के जेई तेज नारायण की ओर से चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया न जमा करने पर 15 नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए। जेई ने बताया कि इन पर 10 हजार से अधिक का बिल बकाया था। (संसू)