गर्मी में वाराणसी-दिल्ली मार्ग पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायबरेली रूट से होगा आवागमन
गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी-दिल्ली मार्ग पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

गर्मी में वाराणसी-दिल्ली मार्ग पर चलेगी स्पेशल ट्रेन।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रायबरेली। गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी-दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें रायबरेली होकर गुजरेंगी, जिससे यहां के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
यातायात निरीक्षक ने बताया कि स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04209 वाराणसी से दिल्ली के बीच 15 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक तथा 27 मई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04210 दिल्ली से वाराणसी के बीच 16 अप्रैल 2026 से 21 मई 2026 तक और 28 मई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी।
हर साल इस अवधि में स्कूलों की छुट्टियां पड़ने से यात्रियों की संख्या में इजाफा होता है, जिससे नियमित ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को राहत देंगी।
रायबरेली होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों से जिले के लोगों को वाराणसी और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों में पर्याप्त कोच लगाए जाएंगे।
