रायबरेली : जगतपुर-ऊंचाहार में चोरों ने मुर्गी फार्म और घर को बनाया निशाना, बैटरी-इनवर्टर उड़ाई
ऊंचाहार और जगतपुर में चोरों ने मंगलवार रात एक मुर्गी फार्म और एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने मुर्गी ...और पढ़ें
-1785946659480_m.webp)
HighLights
ऊंचाहार और जगतपुर में चोरों ने दो जगह की चोरी।
मुर्गी फार्म से बैटरी-इनवर्टर और घर से नकदी-जेवर चोरी।
दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, ऊंचाहार (रायबरेली)। जगतपुर व ऊंचाहार क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने एक मुर्गी फार्म और एक घर को निशाना बनाया। जगतपुर के दुर्गन शंकरपुर निवासी शिवाकांत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोडिया सिद्धौर में उन्होंने एक मुर्गी फार्म खोल रखा है। मंगलवार की रात मुर्गी फार्म में लगी जाली काटकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दो बड़ी बैटरियां और एक इनवर्टर चोरी कर लिया।
शिवाकांत के अनुसार घटना में करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। जगतपुर थानाध्यक्ष वागीश मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है। ऊंचाहार के भैंसासुर सवैया सवैयाधनी की रहने वाली शिव कुमारी का कहना है कि मंगलवार की रात वह घर के बाहर सो रही थीं।
यह भी पढ़ें- UP टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती ग्रुप-सी: 9 अगस्त को जारी होंगे मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड, फीस जमा करना अनिवार्य
देर रात घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से से पांच हजार रुपये नकदी व करीब 50 हजार के जेवरात चोरी कर लिए। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
