विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यात्रियों के लिए खुशखबरी! त्योहारों पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; लखनऊ-वाराणसी समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Published: Wed, 16 Sep 2026 12:20 PM (IST)

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रायबरेली में दो आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. त्योहारों की भीड़ के लिए रेलवे ने चलाईं दो स्पेशल ट्रेनें।

  2. रायबरेली स्टेशन पर दोनों ट्रेनों का होगा ठहराव, सुविधा बढ़ेगी।

  3. ऋषिकेश-कोलकाता और अमृतसर-बरौनी के बीच चलेंगी ये ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों का रायबरेली स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इससे यात्रियों को लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी समेत अन्य प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश फेस्टिवल स्पेशल (04312/04311) का संचालन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार ऋषिकेश से और 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार कोलकाता से होगा।

दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाए जाएंगे। 18 कोच वाली ट्रेन 04312 ऋषिकेश से चलकर रायबरेली जंक्शन पर सुबह 11:33 बजे पहुंचेगी और 11:35 बजे रवाना होगी। वापसी में 04311 कोलकाता से चलकर रायबरेली सुबह 9:55 बजे पहुंचेगी और 10 बजे रवाना होगी।

इसी तरह अमृतसर-बरौनी-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (04668/04667) चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार अमृतसर से और छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार बरौनी से चलेगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ फेरे होंगे। 20 कोच वाली ट्रेन 04668 अमृतसर से चलकर रायबरेली दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी और 12:35 बजे रवाना होगी।

वापसी में 04667 बरौनी से चलकर रायबरेली शाम 7:10 बजे पहुंचेगी और 7:15 बजे रवाना होगी। जिन्होंने बताया कि आठ नवंबर को दीपावली है, यात्रियों को दिक्कत न हो इसको लेकर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। किसी भी शिकायत या सहायता के लिए रेल मदद अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- रेल मदद पोर्टल में किए गए बड़े बदलाव, अब खत्म होगा OTP का झंझट