रायबरेली रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्केलेटर के लिए बढ़ेगी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता, भेजी सर्वे रिपोर्ट
रायबरेली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह तैयारी भविष्य ...और पढ़ें
-1789821970591_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
रेलवे स्टेशन पर विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
यात्रियों की सुविधा हेतु लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे।
क्षमता वृद्धि के लिए सर्वे रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन के विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार और भविष्य में लिफ्ट व एस्केलेटर लगाए जाने को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर सर्वे और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
रेलवे स्टेशन के विद्युत उपकेंद्र से स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों के अलावा रेलवे के आवासीय परिसर, कार्यालयों और रेलवे अस्पताल को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ऐसे में भविष्य में विद्युत लोड बढ़ने की संभावना को देखते हुए उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत एसएम मीना ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले समय में यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर और लगाए जाने हैं। इन सुविधाओं के संचालन के लिए अतिरिक्त विद्युत भार की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगा कश्मीर का सुहाना सफर: IRCTC के 'जन्नत-ए-कश्मीर' पैकेज में करें श्रीनगर-सोनमर्ग और गुलमर्ग की सैर
इसी को ध्यान में रखते हुए विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सर्वे कराया गया है। सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। अधिकारियों से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यह भी पढ़ें- फसल ही नहीं, बिजली बेचकर भी मौज काट रहे बिजनौर के किसान, रोज बन रही 1.60 लाख यूनिट बिजली
क्षमता बढ़ने से स्टेशन पर भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत भार को आसानी से संभाला जा सकेगा और यात्रियों से जुड़ी नई सुविधाओं के संचालन में विद्युत आपूर्ति बाधा नहीं बनेगी।
