रायबरेली स्टेशन के रेलवे डाक कार्यालय को लखनऊ से संबद्ध के आदेश, डाक वितरण में होंगी दिक्कत
रायबरेली रेलवे डाक कार्यालय को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है, जिससे जिले की डाक व्यवस्था में बदलाव आएगा में अतिरिक्त समय लगने की आशंका है।।
-1791799684111_m.webp)
ये तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
रायबरेली रेलवे डाक कार्यालय लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध।
जिले की डाक सामग्री अब लखनऊ में संसाधित होगी।
डाक वितरण में अतिरिक्त समय लगने की आशंका।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रेलवे स्टेशन स्थित डाक विभाग कार्यालय को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किए जाने का आदेश जारी होने के बाद जिले की डाक व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। अब जिले से संबंधित डाक सामग्री को लखनऊ मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से डाक की फीडिंग और आगे के लिए छंटाई की जाएगी। इससे डाक के गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगने की आशंका है।
रेलवे स्टेशन स्थित डाक विभाग कार्यालय में वर्तमान में जिले की डाक सामग्री की फीडिंग और आगे भेजने की प्रक्रिया की जाती है। यहां से रायबरेली के अलावा जिले के दो मुख्य डाकघरों और 54 उप डाकघरों से आने वाली डाक सामग्री को भी फीड किया जाता है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक डाक सामग्री की फीडिंग किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद डाक को संबंधित स्थानों के लिए भेजा जाता है।
अब कार्यालय को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किए जाने के बाद जिले की डाक सामग्री को पहले लखनऊ भेजा जाएगा। वहां उसकी फीडिंग और छंटाई के बाद संबंधित गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। ऐसे में रायबरेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भेजी जाने वाली डाक को पहले लखनऊ जाने और फिर वापस संबंधित मार्ग से भेजे जाने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।
स्थानीय रामवचन , धीरज का कहना है कि डाक सेवाओं का मुख्य उद्देश्य समय से सामग्री पहुंचाना है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर होने वाली फीडिंग व्यवस्था समाप्त होने से सेवा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। विभागीय अधिकारियों के स्तर से नई व्यवस्था लागू होने के बाद डाक वितरण की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
डाक विभाग के डाक अधीक्षक अनूप कुमार ने बतया कि व्यवस्था में बदलाव होने पर रेलवे स्टेशन पर होने वाली डाक की फीडिंग स्थानीय स्तर पर नहीं हो सकेगी। इससे विशेषकर जरूरी दस्तावेज, पत्र और अन्य डाक सामग्री के वितरण में समय बढ़ सकता है। जिले के मुख्य डाकघरों और उपडाकघरों से आने वाली डाक भी नई व्यवस्था के तहत लखनऊ भेजी जाएगी।
