विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली नगर पालिका का बड़ा फैसला, अब 10 लाख तक के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की बाध्यता खत्म

Published: Wed, 05 Aug 2026 03:22 PM (IST)

रायबरेली नगर पालिका ने 10 लाख रुपये से कम लागत वाले विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की बाध्यता समाप्त कर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 10 लाख से कम कार्यों पर ई-टेंडरिंग खत्म।

  2. छोटे विकास कार्यों में अब आएगी तेजी।

  3. वार्डों की समस्याओं का शीघ्र होगा समाधान।

जागरण संवाददाता। रायबरेली। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में अब 10 लाख रुपये से कम लागत वाले विकास कार्यों को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के तहत कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे छोटे विकास कार्यों में तेजी आने की संभावना है।

नगर पालिका प्रशासन ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, नाली, इंटरलाकिंग जैसे छोटे विकास कार्य होते हैं।

पहले टेंडर प्रक्रिया में समय लगने के कारण कार्यों में देरी होती थी। अब 10 लाख रुपये से कम लागत वाले कार्यों को ई-टेंडरिंग से बाहर रखते हुए अन्य स्वीकृत प्रक्रिया के माध्यम से कराया जा सकेगा। इससे वार्डों में छोटी समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी में 8585 करोड़ की लागत से बनेगा 6-लेन जेवर लिंक एक्सप्रेसवे, नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि छोटे कार्यों के लिए नियमानुसार कोटेशन और अनुमन्य प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जबकि 10 लाख रुपये या उससे अधिक लागत वाले कार्यों में ई-टेंडरिंग जारी रहेगी।