विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में जल्द 8 सड़कों का होगा निर्माण, 35 हजार लोगों की राह होगी आसान

Published: Wed, 05 Aug 2026 02:26 PM (IST)

रायबरेली के इंदिरा नगर में लंबे समय से जर्जर आठ मार्गों और उनसे जुड़ी नालियों का निर्माण अब आवास विकास योजना के तहत किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. इंदिरा नगर के आठ जर्जर मार्गों का निर्माण होगा।

  2. आवास विकास योजना के तहत नालियां भी बनेंगी।

  3. 35 हजार लोगों को जलभराव, आवागमन से राहत मिलेगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। नगर पालिका क्षेत्र के इंदिरा नगर में लंबे समय से जर्जर पड़े आठ मार्गों और उनसे जुड़ी नालियों का निर्माण अब आवास विकास योजना के तहत किया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया है, जिससे निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

इस योजना के तहत इंदिरा नगर के आठ प्रमुख मार्गों पर नई सड़कें और पक्की नालियां बनाई जाएंगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या काफी हद तक हल होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी, जिससे करीब 35 हजार लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

जल्द शुरू होगा सड़कों का निर्माण

पूर्व सभासद पूनम तिवारी ने बताया कि बरसात के दौरान मार्गों की खराब स्थिति और नालियों की कमी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने कहा कि एनओसी जारी होने के बाद संबंधित विभाग जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू करेगा।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में में बनेगा डॉग शेल्टर, आवारा कुत्तों से मिलेगी निजात