विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाय को लेकर तीमारदार और दुकानदार के बीच विवाद, जिला अस्पताल इमरजेंसी में हंगामा, अफरातफरी

Published: Tue, 16 Sep 2025 01:10 PM (IST)

रायबरेली जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने चाय को लेकर दुकानदार और मरीज के तीमारदार के बीच विवाद हो गया। ...और पढ़ें

चाय को लेकर तीमारदार और दुकानदार के बीच विवाद, जिला अस्पताल इमरजेंसी में हंगामा, अफरातफरी
चाय को लेकर तीमारदार और दुकानदार के बीच विवाद, जिला अस्पताल इमरजेंसी में हंगामा, अफरातफरी

जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के सामने दुकान पर चाय को लेकर दुकानदार व एक मरीज के तीमारदार के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दुकानदार व उसके साथियों ने इमरजेंसी में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। 

बताया जा रहा है कि लालगंज निवासी शिवम दीक्षित अपने किसी परिचित को लेकर इमरजेंसी आए थे। मरीज को भर्ती कराकर वह अपने दो साथियों के साथ इमरजेंसी के गेट के सामने लगी चाय की दुकान पर गए। 

दुकान पर किसी बात को लेकर उनका दुकानदार अवधेश से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच खूब कहासुनी हुई। जिसके बाद दुकानदार व उसके साथी इमरजेंसी पहुंचे और अपने साथी को मारने व चाय न लेने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। 

यह देख अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज व अन्य तीमारदार सहम गए। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कराया। 

कोतवाल राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।