विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रैक्टर को ओवरटेक करने में हुआ हादसा

Published: Sun, 23 Aug 2026 08:18 AM (IST)

रायबरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार प्रदीप पटेल की कार की टक्कर से मौत हो गई। प्रदीप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

संवाद सूत्र, रायबरेली। कस्बा स्थित राइस मिल के पास कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के पूरे बल्दी पटेल नगर परानीपुर निवासी प्रदीप पटेल के रूप में हुई है। प्रदीप अपनी ससुराल सलोन के इमिलिहा गांव में पत्नी विनीता से मिलने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रदीप ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे।

तभी उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां गीता ने बताया कि प्रदीप की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। वह लगभग दो महीने पहले पुणे कमाने गया था और शनिवार सुबह ही घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। डीह प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- रायबरेली में नकली दवाओं के भंडारण और बिक्री पर बड़ा एक्शन, एफएसडीए ने दर्ज कराई एफआईआर