विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में अनियंत्रित होकर साइकिल से टकराई बाइक, युवक की मौत; अलग-अलग हादसों में 7 लोग घायल

Published: Wed, 18 Mar 2026 01:40 PM (IST)

रायबरेली में सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। सरेनी में एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सरेनी में बाइक-साइकिल टक्कर में युवक की मौत।

  2. लालगंज में कार-बाइक भिड़ंत में चार लोग घायल।

  3. जगतपुर में डंपर से टकराकर दंपती गंभीर घायल।

संवादसूत्र जागरण, सरेनी (रायबरेली)। तवाखेड़ा-रसूलपुर मार्ग पर मां अंबिका धाम के आगे सोमवार की देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साइकिल सवार बाल-बाल बच गया।

लालपुर मजरे छतौना निवासी शिवमंगल बाइक से रसूलपुर से सोतवाखेड़ा जा रहे थे। अंबिका धाम से करीब सौ मीटर आगे उनकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव का कहना है कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लालगंजः सरेनी के टीला मजरे मीठापुर गांव के धनराज परिवार की ही सुशीला को उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। घर लौटते समय रास्ते में उन्होंने परिवार की महिला बीना को भी बाइक पर बिठा लिया। बीना की गोद में उसकी पुत्री आराध्या भी थी। लालगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर सेमरपहा गांव के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद धनराज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जगतपुर: पारी गांव के बृजलाल अपनी पत्नी कृष्णा कुमारी के साथ बाइक से सोमवार की रात जा रहे थे। जगतपुर-सलोन मार्ग पर प्रेम सिंह का पुरवा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में उपचार के बाद बृजलाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

परशदेपुर: जगतपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें सलोन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।