रायबरेली में B.Ed एग्जाम को लेकर रेलवे सतर्क, जरूरत पड़ने पर चलेगी स्पेशल ट्रेन, परीक्षा को लेकर 173 बसें अलर्ट
रायबरेली में रविवार को होने वाली बीएड परीक्षा के लिए रेलवे और परिवहन निगम पूरी तरह सतर्क हैं। परीक्षार्थियों की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रायबरेली। रविवार को होने वाली बीएड की परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन और परिवहन निगम अलर्ट पर रखा है। रेलवे जहां जरूरत पर स्पेशल ट्रेन चलाएगी। जिले में अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो की 173 बसों को तैयार रखा गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि रायबरेली डिपो की 173 बसों को अलर्ट पर रखा गया। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए सुबह से देर शाम तक प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चालक व परिचालकों को भी समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना
वहीं, रेलवे के यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
यदि जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेन चलाने की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल सके। जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि जीआरपी व आरपीएफ की टीम निगरानी के लिए गठित कर दिया गया है। जांच भी स्टेशन परिसर व ट्रेनों में किया जा रहा है।
