विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में 18 ब्लॉकों के 14990 जरूरतमंदों को मिलेगा आवास, पहले चरण में 14 हजार पात्रों को दिया जाएगा लाभ

Published: Sun, 11 Oct 2026 08:48 PM (IST)

रायबरेली में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) 18 ब्लॉकों के 14,990 जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत घर उपलब्ध कराएगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. रायबरेली में 14,990 जरूरतमंदों को आवास मिलेगा।

  2. डीआरडीए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के तहत देगा लाभ।

  3. पहले चरण में 14 हजार पात्र परिवारों को मिलेगा आवास।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) द्वारा 18 ब्लॉक के गांवों के 14 हजार 990 जरूरतमंदों को आवास मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शासन गांवों के सभी जरूरतमंदों को डीआरडीए के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना के तहत आवास मुहैया करा रहा है। अभी तक नौ सौ से अधिक आपदा पीड़ित परिवारों को आवास दिया गया है।

वहीं, करीब छह माह पूर्व जिले में वृहद स्तर पर आवास सर्वे कराया गया था, जिसमें करीब 97 हजार निर्धनों परिवार का सर्वे हुआ था। इसके बाद सभी की तीन चरण में जांच हुई। सारा डाटा भारत सरकार के ग्राम्य विकास मंत्रालय के पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया।

प्रथम चरण में करीब 14 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना निदेशक ने सभी 18 खंड विकास अधिकारियों को इसकी सूचना जारी की है।

इसके तहत ब्लॉक अमावां में 705, बछरावां में 840, छतोह 397, डलमऊ 1227, दीन शाह गौरा 938, डीह 814, हरचंदपुर 572, जगतपुर 440, खीरों 1589, लालगंज 934, महराजगंज 972, राही 962, रोहनिया 413, सलोन 756, सरेनी 1156, सतांव 1016, शिवगढ़ 438 व ऊंचाहार में 821 परिवारों को आवास मिलेगा। बहुत जल्द सभी जरूरतमंदों के खाते में आवास का पैसा भेजा जाएगा।

14990 आवास का लक्ष्य शासन से आया है। इसके तहत जरूरतमंदों को आवास मुहैया कराया जाएगा। सभी बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं कि लक्ष्य को समय पर पूरा कराएं। -मुनेश चंद्र, पीडी, डीआरडीए।