Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री योगी के स्वागत को तैयार रायबरेली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला सजग हो गया है। शहर के भीतर डिग्री कालेज चौराहे से नेहरू नगर क्रासिंग तक सड़क दुरुस्त कर दी गई है। अतिक्रमण भी हटा दिया गया है। जगह-जगह वाल पेंटिंग करा दी गई है।

By Shailesh ShuklaEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2022 11:50 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 04:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री योगी के स्वागत को तैयार रायबरेली
मुख्यमंत्री योगी के स्वागत को तैयार रायबरेली

 रायबरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला सजग हो गया है। शहर के भीतर डिग्री कालेज चौराहे से नेहरू नगर क्रासिंग तक सड़क दुरुस्त कर दी गई है। अतिक्रमण भी हटा दिया गया है। जगह-जगह वाल पेंटिंग करा दी गई है। मतलब, मुख्यमंत्री जब राना बेनी माधव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करने पहुंचे तो उन्हें रायबरेली खूबसूरत दिखे, इसके लिए सारे प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा के भी चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। बुधवार को डिग्री कालेज चौराहे के चारों ओर करीब दो किमी दायरे में कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मातहतों की ड्यूटी लगाकर ब्रीफिंग भी कर दी है। <ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न><ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>डिग्री कालेज चौराहे पर नो इंट्री<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से रूट डायवर्ट किया गया है। सुबह नौ बजे से सिविल लाइंस, हाथी पार्क, कैनाल रोड, जेल रोड सहित अन्य मार्गों से डिग्री कालेज की ओर वाहनों को इंट्री नहीं दी जाएगी। सिविल लाइंस से वाया सारस होटल, सर्वोदय नगर ओवरब्रिज के नीचे बाईं तरफ की सड़क से मधुबन होते हुए लोग शहर आ सकेंगे। लालगंज की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड, मामा चौराहा ओवरब्रिज से रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर निकाला जाएगा। इंदिरा नगर के भीतर से आने वाले वाहनों को आरडीए के पास से जेल रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। वे पुलिस लाइंस से दीवानी न्यायालय या अस्पताल चौराहा होते हुए सुपर मार्केट या अन्य जगहों पर जा सकेंगे। ये व्यवस्था मुख्यमंत्री के लखनऊ वापसी तक लागू रहेगी।<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न><ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>सिर्फ वीआइपी को पास<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>कार्यक्रम शामिल होने के लिए आने वाले वीआइपी की गाड़ियाों को जेल गार्डन रोड पर क्रांतिपुरी में खड़ा कराया जाएगा। नेहरू नगर में सत्यम हास्पिटल के पास भी इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न><ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>पद संख्या<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>अपर पुलिस अधीक्षक चार<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>क्षेत्राधिकारी 12<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>थानाध्यक्ष 21<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>दारोगा 100<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>पुरुष आरक्षी 600<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>महिला आरक्षी 200<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>सिविल ड्रेस में सिपाही 100<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>पीएसी दो कंपनी<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न><ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>रक्तदान, महादान<ङ्कक्चष्टक्त्ररुस्न>राना बेनी माधव स्मारक समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में रक्तदान किया। जिला जज अब्दुल शाहिद ने इस नेक काम की शुरुआत कराई। डा. मनीष चौहान, शिवेंद्र सिंह, गोपाल खन्ना, महेंद्र अग्रवाल, विजय रस्तोगी, राकेश सिंह भदौरिया, शिव कुमार सिंह, डा. अजेंद्र सिंह, उपमेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। शिविर में 52 लोगों ने रक्तदान किया। जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. महेंद्र मौर्या ने मरीजों को फल वितरित किए। वहीं शाम को राना की प्रतिमा के सामने सदर विधायक अदिति सिंह, पूर्व एमएलसी राकेश सिंह सहित तमाम लोगों दीपदान किया।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.