Move to Jagran APP

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस

रायबरेली : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 12:26 AM (IST)
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : कांग्रेस

रायबरेली : जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इसमें कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीके शुक्ल ने देश और प्रदेश मे बिगड़ती कानून व्यवस्था, जेल में हत्या व महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च 2017 से अब तक मुठभेड़ में 61 लोग मारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री द्वारा इन हत्याओं का सरेआम समर्थन किया जाना ¨चता का विषय है। शहर अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

मौके पर कमलाकर वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री उपाध्यक्ष, निर्मल शुक्ल, रोहित ¨सह, अनवार खान महामंत्री, धर्मेंद्र पाल ¨सह सचिव, महताब आलम, सुनील तिवारी, मनोज तिवारी, शैलजा ¨सह, धीमन लाल समुझ, हाफिज रियाज, मृत्युंजय शुक्ल, आशीष द्विवेदी, हिमांशू ¨सह, सोनू खान, हाजी उस्मान, सैय्यद शब्बू, अमीन पठान, अभय त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.