Move to Jagran APP

प्रियंका के मनोनयन से बढ़ा कांग्रेसियों का उत्साह

रायबरेली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कां

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:21 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:21 AM (IST)
प्रियंका के मनोनयन से बढ़ा कांग्रेसियों का उत्साह
प्रियंका के मनोनयन से बढ़ा कांग्रेसियों का उत्साह

रायबरेली : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने खूब जश्न मनाया। तिलक भवन कार्यालय में अतिशबाजी हुई। ढोल-नगाड़ों के बीच कांग्रेसी जमकर थिरके।

loksabha election banner

सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रियंका को प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने से निश्चित ही न सिर्फ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होगी बल्कि पूरे देश में इसका अच्छा असर पड़ेगा। प्रदेश में लम्बे समय के बाद कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल, सईदुल हसन, निर्मल शुक्ल, सुनील श्रीवास्तव, विजय शंकर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस से जुड़े पासी सेना के अध्यक्ष

राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय कुमार ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। उन्होंने तन-मन-धन से कांग्रेस की सेवा करने का वादा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल से किया। इस दौरान सतगुरु लोधी, जय ¨सह, सुशील पासी, डा प्रशांत रावत, रमेश राजवंशी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.