Move to Jagran APP

प्रियंका ने रायबरेली में कार्यकर्ताओं को दिया 20 हफ्ते 24 घंटे का नया मंत्र, आमजन की समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को नया मंत्र दिया। पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए 20 हफ्ते 24 घंटे समय दें। सरकार बनी तो बेसहारा मवेशियों का संकट दूर करने को छत्तीसगढ़ माडल लागू करने पर विचार किया जाएगा।

By Rafiya NazEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 11:00 AM (IST)
प्रियंका ने रायबरेली में कार्यकर्ताओं को दिया 20 हफ्ते 24 घंटे का नया मंत्र, आमजन की समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी कांग्रेस
सरकार बनने पर बेसहारा मवेशियों का संकट दूर करेंगी प्रियंका वाड्रा।

रायबरेली, जागरण संवाददता। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को नया मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए 20 हफ्ते 24 घंटे समय दें। सरकार बनी तो बेसहारा मवेशियों का संकट दूर करने को छत्तीसगढ़ माडल लागू करने पर विचार किया जाएगा। प्रियंका ने ये बातें रविवार को यहां भुएमऊ गेस्टहाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहीं। इसमें जिला, ब्लाक कमेटी के पदाधिकारी और न्याय पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में देर नहीं करेगी। समय से प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे। यह चुनाव देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ना है। भाजपा को हटाने के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बेसहारा मवेशियों की समस्या सबसे बड़ी है। पार्टी की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ माडल पर गोशालाएं बनाकर गोवंश बचाए भी जाएंगे। उनके गोबर से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कार्यकर्ता जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर पार्टी की सत्ता में वापसी करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ी है। विकास केवल नाम का हो रहा है। जनता काे असली मुद्दों से भटकाकर आपस में लड़ाया जा रहा है। इसलिए कार्यकर्ता घर-बार भूलकर जनता के बीच सक्रिय रहें, ताकि जनता को कोई भ्रमित न कर सके। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए समय बहुत ही कम बचा है। हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए दिन-रात एक कर दे। इससे पहले जिले की सीमा में पहुंचने पर प्रियंका का स्वागत किया गया। बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर दिनभर मंथन चला। पार्टी प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों से राष्ट्रीय महासचिव से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुनकर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.