प्रियंका बेनकाब, दीपक पर कसा तंज
दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सभागार में की प्रेस कांफ्रेंस
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 12:10 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 12:10 AM (IST)
रायबरेली : सदस्यता बरकरार रहने की जैसे ही खबर आई एमएलसी खेमा चहक उठा। खुद दिनेश प्रताप सिंह जिला पंचायत सभागार में प्रेस कांफ्रेंस करने चार बजे पहुंच गए। बोले यह तो सत्य की जीत है। प्रियंका वाड्रा बेनकाब हो गई। और एमएलसी दीपक सिंह का असत्य भरे दस्तावेज हवा में उड़ गए। वे नहीं नहीं रुके कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में आम जनता से जिस तरह न्याय हो रहा है। उसी तरह न्याय मेरे साथ हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें