Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

भोर से ही घाटों पर पहुंचने लगे श्रद्धालु पूजन अर्चन कर दिया दान

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 12:22 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:22 AM (IST)
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

रायबरेली : मकर संक्रांति पर गंगा तटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तड़के से ही स्नानका सिलसिला शुरू हो गया। जिले के गेगासो, डलमऊ, गोकना गंगा घाटों पर कड़ाके की ठंड में भी आस्था भारी पड़ी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। इसके बाद घाटों पर स्थित देवी देवताओं का पूरे विधिविधान से पूजन अर्चन किया। वहीं तीर्थ पुरोहितों और जरूरतमंदों को दान देकर कुटुंब के कल्याण की कामना की। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए ज्यादा भीड़ नहीं रही।

loksabha election banner

महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने बताया कि सूर्य व पवित्र नदियों की आराधना तथा अन्न (फसलों) के सम्मान के रुप में यह पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पर्व का हिदू धर्म में महत्व माना गया है। वहीं मकर संक्रांति खगोलीय घटना है, इससे जड़ और चेतन की दशा और दिशा तय होती है। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी, तिल व गर्म कपड़े जरूरतमंदों को दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। बड़ा मठ परिसर में गरीबों को खिचड़ी का वितरण किया गया। महामंडलेश्वर ने 51 गरीबों को मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल व कपड़े वितरित किए।

सभी घाटों पर जलवाए अलाव

डलमऊ : राजघाट, वीआइपी, रानी शिवाला, संकटमोचन, पक्का, पथवारी समेत सभी 16 घाटों पर आसपास के गांवों के लोग पहुंचे। सभी ने शुभ मुहुर्त में स्नान किया। नगर पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं को ठंड में राहत देने के लिए सभी घाटों पर अलाव जलवाए गए।

मकर संक्रांति का दान सबसे उत्तम

ऊंचाहार : गोकना घाट पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन अर्चन व दीपदान किया। घने कोहरे और पछुआ हवाओं के चलते ठंड बढ़ने से इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम दिखाई दी। तीर्थ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन दिया गया अनाज का दान बहुत ही उत्तम माना जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.