प्रैक्टिस में नहीं थी, वरना एक किमी आगे रहती : सुधा ¨सह
लालगंज (रायबरेली): आधुनिक रेल कोच कारखाना लालगंज में बुधवार को 50वीं पुरुष व महिला अखिल भार
लालगंज (रायबरेली): आधुनिक रेल कोच कारखाना लालगंज में बुधवार को 50वीं पुरुष व महिला अखिल भारतीय रेलवे क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सबकी निगाहें जिले की बेटी गोल्डन गर्ल सुधा ¨सह पर थीं। यह पहली बार था जब अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुधा ¨सह ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहुंचने पर जिले में आयोजित किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रायबरेली में व्यक्तिगत स्तर पर ग्राउंड बनाने के प्रयास में हूं। लगभग दस एकड़ जमीन चाहिए। किसी भी स्तर पर मदद नहीं मिल रही। चार जगहें देखी हैं, उन्हीं में एक फाइनल करना है। आमतौर पर मैं क्रॉस कंट्री रेसों में प्रतिभाग नहीं करती, फिर भी मुंबई रेलवे ने कहा तो खेलने चली आई। अपनी घर की जमीन पर खेलना ज्यादा कठिन होता है। लोगों को उम्मीदें बढ़ जाती हैं। पिछले दो माह से आराम कर रही थी। यहां खेलने को कहा गया तो प्रैक्टिस के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया। फिर भी वह प्रथम रही, यही उनके लिए बड़ी बात है। चार सौ मीटर आगे रहने की बात पर बोलीं कि दो माह से प्रैक्टिस में नहीं थी, वरना एक किलोमीटर आगे रहती। फिर भी पहले स्थान पर रही, यही बहुत है।