रायबरेली में पोस्टर वार, फिर निशाने पर पीएम
जासं, रायबरेली : पोस्टर वार से रायबरेली फिर चर्चा में है। इस बार प्रधानमंत्री पर निशाना साध
जासं, रायबरेली : पोस्टर वार से रायबरेली फिर चर्चा में है। इस बार प्रधानमंत्री पर निशाना साधने की कोशिश की गई है। इससे पूर्व भी उनके खिलाफ पोस्टर शहर भर में लगाए गए थे। इससे भी पहले कांग्रेस की रायबरेली संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की गुमशुदगी वाले पोस्टर पर हो हल्ला मचा था। उस पोस्टरबाजी पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया। वहीं भाजपा ने इस बार की पोस्टरबाजी पर चुप्पी साध रखी है।
सपा युवजन सभा के एक नेता की ओर से शहर में कैनाल रोड पर हो¨र्डग लगवाई गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री के रायबरेली आगमन पर विरोध दर्ज कराया है। वहीं स्वराज अभियान द्वारा डिग्री कॉलेज, जेल गार्डेन रोड, सिविल लाइंस ब्रिज के नीचे, नेहरू नगर व शहर के कई मुहल्लों में पोस्टर चिपकाए गए हैं। उन्होंने भी पीएम का विरोध किया गया है। इस बार भी स्वराज अभियान के पोस्टर में किसी का नाम नहीं दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल बोले कि अभी हमारा फोकस रैली पर है। पोस्टर के प्रकरण में कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने इस कृत्य को नीचतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राजनीति चमकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं।