Move to Jagran APP

फिर हुई पोस्टरबाजी, 'चौकीदार' पर निशाना

रायबरेली : रायबरेली एक बार फिर पोस्टरबाजी से सियासी तापमान बढ़ गया है। इस बार भाजपाई ग

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 12:19 AM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 12:19 AM (IST)
फिर हुई पोस्टरबाजी, 'चौकीदार' पर निशाना
फिर हुई पोस्टरबाजी, 'चौकीदार' पर निशाना

रायबरेली : रायबरेली एक बार फिर पोस्टरबाजी से सियासी तापमान बढ़ गया है। इस बार भाजपाई गुस्से में हैं। क्योंकि पोस्टर में 'चौकीदार' पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में एक संस्था स्वराज अभियान का भी जिक्र है। प्रशासन को उस संस्था से अभी कोई जिम्मेदार नहीं मिल सका है। अभी दस दिन भी नहीं बीते कि जब प्रियंका वाड्रा के लापता होने के पोस्टर शहर से लेकर गांव तक लगाए गए थे। तब कांग्रेसी जनों ने गुस्सा-गर्मी जताई थी। माना जा रहा है कि ये उसी पोस्टरबाजी का जवाब है।

loksabha election banner

शहर में सिविल लाइंस ओवरब्रिज के नीचे खंभे पर, नेहरू नगर, गोरा बाजार सहित कई स्थानों पर बुधवार को एक ब्लैक एंड व्हाइट (श्वेत-श्याम) पोस्टर चिपका मिला। पोस्टर में चौकीदार पर अशोभनीय टिप्पणी की गई है। इस पोस्टर में एक संस्था स्वराज अभियान व एंटी करप्शन टीम का जिक्र है। इसको लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता खासे आक्रोशित हैं। अभी मामले की शिकायत पुलिस या प्रशासनिक अमले में नहीं की गई है। हालांकि प्रशासन सजग हो गया है और पोस्टर चिपकाने वालों का पता लगाने के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं।

बता दें कि 21 अक्टूबर को शहर फिर अगले दिन ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की स्थानीय लोकसभा प्रभारी प्रियंका वाड्रा के लापता होने का पोस्टर चिपकाया गया था। कांग्रेसीजनों ने इसे नीचतापूर्ण कृत्य बताया तो था लेकिन कहीं कोई शिकायत नहीं की। मगर इस बार जो पोस्टर चिपके हैं, उनको लेकर भाजपाई खेमें खलबली है।

प्रशासन कार्रवाई करे : भाजपा जिला महामंत्री भाजपा विशाल पांडेय ने कहा कि देश में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। इसी वजह से ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं। हम प्रशासन से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे। जिसने भी ऐसा कृत्य किया है, उसका पता लगाकर कार्रवाई करे।

सीओ बोले,

पोस्टर के बारे में सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है कि आखिर पोस्टर किसने लगाए। अगर तहरीर मिलती है तो हम मुकदमा लिखकर आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे।

शेषमणि उपाध्याय, सीओ सिटी

पोस्टरवार की खबर का जोड़ 21 को लगे थे प्रियंका के पोस्टर

शहर में जगह-जगह प्रियंका गांधी वाड्रा के लापता होने के पोस्टर 21 अक्टूबर को चस्पा किए गए थे। पोस्टर में रायबरेली में हुई प्रमुख घटनाओं का जिक्र करते हुए उनके न आने की बात लिखी गई थी। यही पोस्टर 22 अक्टूबर को शिवगढ़, बछरावां सहित कई क्षेत्रों में देखने को मिले थे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले,

हमने तब भी इसे नीच हरकत कहा था जब लोकसभा प्रभारी प्रियंका के खिलाफ पोस्टर चिपकाए गए और अब भी यही कह रहे हैं। ऐसी गंदी राजनीति का कांग्रेस कभी समर्थन नहीं करती। अगर किसी को ऐतराज है तो पोस्टर में अपना नाम भी लिखे। जिससे पता चले कि ये जनता का रोष है या ओछी नेतागिरी का हिस्सा है।

वीके शुक्ल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.